भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर सकती है। इसको लेकर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को यहां बैठक होने जा रही है।
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर सकती है। इसको लेकर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को यहां बैठक होने जा रही है।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी के इस बैठक में मौैजूद रहने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी पश्चिम बंगाल, केरल, पूर्वोत्तर के अलावा आंध्र प्रदेश की कुछ सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है जहां वह मजबूत स्थिति में नहीं है। पार्टी की अगली बैठक में बड़े राज्यों के कुछ उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा नहीं कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए: राजनाथ
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर गुरुवार को यहां कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक होने जा रही है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के चुनाव अभियान की थीम पर फैसला किया जा सकता है।