Move to Jagran APP

'कोई भी गांव-बूथ ऐसा न बचे जहां भाजपा का सदस्य न हो'

भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए संगठन के विस्तार में जुट गई है। आज दिल्‍ली में चल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों की बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने प्रत्‍येक राज्यों में संगठन को निचले स्तर तक मज़बूत करने पर जोर दिया।

By Abhishake PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 02:43 PM (IST)
'कोई भी गांव-बूथ ऐसा न बचे जहां भाजपा का सदस्य न हो'

नई दिल्ली। भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए संगठन के विस्तार में जुट गई है। आज दिल्ली में चल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्येक राज्यों में संगठन को निचले स्तर तक मज़बूत करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्षों व संगठनम मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भाजपा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के अभियान को तेज करने को कहा। उन्होंने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों को प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लाक और गांव स्तर तक सघन सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि पूरे देश में कोई भी गांव या बूथ नहीं बचना चाहिए जहां भाजपा का सदस्य न हो। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने वालों को प्रोत्साहित करने को भी कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई फर्जी सदस्यता न हो, इसलिए उसका पूरा पता, फोन नंबर और फोटो भी लिया जाए।

पढ़े - बाढ़ आपदा राज्य सरकार के लिए सिर्फ लूट का मौका: मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.