अमित शाह ने किया भाजपा के प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं के 'महाप्रशिक्षण अभियान' कार्यशाला का उद्घाटन किया। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला में पार्टी के 250 प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं, जो कि 15 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं के 'महाप्रशिक्षण अभियान' कार्यशाला का उद्घाटन किया। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला में पार्टी के 250 प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं, जो कि 15 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में 10 करोड़ सदस्यों के लक्ष्य को पूरा किया है और यह दुनिया के किसी भी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा सदस्य संख्या है। इसके लिए भाजपा ने महासंपर्क अभियान चलाया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्य के घर जाकर उनसे संपर्क कर उनका धन्यवाद करने के अलावा उनसे प्राथमिक सदस्यों का विवरण पत्र भरवाएंगे और समस्त औपचारिकता पूरी करेंगे।