बंगाल में अगली सरकार के लिए भाजपा ने डाली नींव : अमित शाह
शाह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भी यह मजबूत होगी। इसके लिए उन्होंने जनता पर भरोसा जताया।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा ने नींव डालने का काम शुरू कर दिया है। इस बार के विधानसभा चुनाव के उत्साहजनक परिणाम से यह शुरुआत हो गई है। वह बुधवार को महाजाति सदन में आयोजित प्रदेश भाजपा के प्रदेश परिषद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
शाह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भी यह मजबूत होगी। इसके लिए उन्होंने जनता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। भाजपा अध्यक्ष ने चुनावी आंकड़ों के आधार पर राज्य में भाजपा के सत्ता की ओर अग्रसर होने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को 10 फीसद वोट मिले हैं, जबकि 2011 में यह परिणाम चार फीसद था। इस बार वोट में ढाई गुना वृद्धि हुई है।
90 सीटों पर 20 हजार से अधिक वोट मिले हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनने के पहले पांच फीसद वोट प्राप्त हुए थे। इन आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार के लिए भाजपा ने नींव का काम शुरू कर दिया है। भाजपा यहां प्रगति के दौर से गुजर रही है। शाह ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ तब तक नहीं रूकेगी जब तक कि राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है।
जीएसटी पर राज्यसभा में सभी दलों ने उठायी अपनी आशंकाएं
GST : एक देश, एक टैक्स.. राज्यसभा ने पारित किया संविधान संशोधन बिल