Move to Jagran APP

पूनम महाजन को बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

शाह ने पूनम महाजन को भाजपा की युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 15 Dec 2016 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 06:12 AM (IST)
पूनम महाजन को बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

नई दिल्ली, (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद पूनम महाजन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। शाह ने पूनम महाजन को भाजपा की युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वो दो बार बीजेवाईएम अध्यक्ष रह चुके हमीरपुर के सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की जगह लेंगी।

loksabha election banner

बाकी बचे तीन मोर्चों के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से बनाये गए हैं। इस कदम को यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को किसान मोर्चा, कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा और घोसी के पूर्व सांसद और बीएसपी से बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नोटबंदी का फायदा बताने सांसदों को जनता के बीच भेजेगी भाजपा

यूपी के भदोही से राजपूत नेता वीरेंद्र सिंह मस्त संसद में काफी मुखर रहते हैं। हमेशा पारंपरिक भगवा पगड़ी में रहने वाले मस्त इस साल अगस्त में वह उस समय काफी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी वीजा अस्वीकार कर दिया था। मस्त को पगड़ी उतारने के लिए कहा गया था, लेकिन वह व्यथित होकर अमेरिकी दूतावास का वीजा अस्वीकार कर अपने निर्वाचन क्षेत्र भदोही लौट गए थे। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका देश हर धर्म के मानने वालों का सम्मान करता है और सांसद को पगड़ी उतारने के लिए नहीं कहा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.