चीनी भाषा में प्रकाशित हुई मोदी की जीवनी
चीनी भाषा में 'मोदी- इन्क्रेडिबल इमर्जन्स ऑफ ए स्टार' शीर्षक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी प्रकाशित की गई है। किताब के लेखक भाजपा सांसद तरुण विजय हैं। इसे सिचुआन यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया स्टडी सेंटर ने प्रकाशित किया है। किताब को एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली और एम वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। चीनी भाषा में 'मोदी- इन्क्रेडिबल इमर्जन्स ऑफ ए स्टार' शीर्षक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी प्रकाशित की गई है।
किताब के लेखक भाजपा सांसद तरुण विजय हैं। इसे सिचुआन यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया स्टडी सेंटर ने प्रकाशित किया है। किताब को एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली और एम वेंकैया नायडू की मौजूदगी में मोदी को भेंट किया गया।
15 अप्रैल 2014 को किताब में अपने संदेश में मोदी ने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि यह किताब चीन के दोस्तों को भारत की गतिविधियों की एक झलक देगी। उन्होंने लिखा है कि किताब, भारत के आज के परिदृश्य की जानकारी देने के साथ ही दोनों देशों के बीच समझदारी और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में मदद देगी।
पढ़ें : 'बाल नरेंद्र' कॉमिक्स के बाद अब मोदी की ग्राफिक जीवनी