वैश्विक अकादमी के सदस्य बने बिनॉय जाब
प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक रहे बिनॉय जाब को वैश्विक शिक्षक पुरस्कार अकादमी का सदस्य चुना गया है। यह अकादमी दस लाख डॉलर (करीब 6.38 करोड़ रुपये) के पुरस्कार के लिए पूरी दुनिया से एक शिक्षक का चयन करती है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक रहे बिनॉय जाब को वैश्विक शिक्षक पुरस्कार अकादमी का सदस्य चुना गया है। यह अकादमी दस लाख डॉलर (करीब 6.38 करोड़ रुपये) के पुरस्कार के लिए पूरी दुनिया से एक शिक्षक का चयन करती है।
बिनॉय इस अकादमी के लिए चुने जाने वाले अकेले भारतीय हैं। फिलहाल वह भारतीय कपड़ा उद्योग संघ (सिटी) के सीईओ हैं। अकादमी पूरी दुनिया से एक वैश्विक शिक्षक का चयन करती है जिसे दस लाख डॉलर की धनराशि वाला यह पुरस्कार दिया जाता है।
वारके फाउंडेशन की ओर से 2014 में स्थापित अकादमी के अध्यक्ष पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन हैं। इसके पहले बिनॉय एक न्यूज पोर्टल 'डेवलपमेंट चैनल' के मुख्य संपादक भी रह चुके हैं।
विकासपरक खबरों पर केंद्रित इस पोर्टल में आइटी, इंटरनेट, टेलीविजन, मोबाइल जैसे प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है। ये युवाओं के लिए सूचना पहुंचाने के लिहाज से अहम हैं।