बहुमत की ओर बढ़ा महागठबंधन, एनडीए पीछे
बिहार विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में एनडीए के हौसले बुलंद हैं। महागठबंधन ने एनडीए को पछाड़ते हुए 95 सीटों पर आगे है, वहीं एनडीए 95 सीटों पर आगे है। विधानसभा चुनाव के 243 सीट के लिए पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे। उम्मीद की जा रही है कि
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने एनडीए को पछाड़ दिया है। महागठबंधन 124 सीटों पर आगे है, वहीं एनडीए 95 सीटों पर आगे है। विधानसभा चुनाव के 243 सीट के लिए पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे। उम्मीद की जा रही है कि पहला नतीजा 11 बजे तक सामने आएगा।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक महागठबंधन 101 सीट पर और एनडीए 70 सीट पर आगे है।
हालांकि एग्जिट पोल की बात करें तो एनडीए और महागठबंधन में कांटे की लड़ाई की बात कही गई थी। लेकिन फिलहाल महागठबंधन आगे है।
पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान ताबड़तोड़ रैलियां की थी। इस चुनाव में एक बार फिर मोदी एनडीए के सबसे बड़े चेहरे हैं।