ताज में मधुमक्खियों का हमला, कई पर्यटक घायल
विश्वदाय स्मारक ताजमहल में मंगलवार शाम मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए कानपुर से आए अब्दुल खदीम परिवार के सदस्यों को निजी अस्पताल भेजा गया।
आगरा । विश्वदाय स्मारक ताजमहल में मंगलवार शाम मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए कानपुर से आए अब्दुल खदीम परिवार के सदस्यों को निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं, अन्य पर्यटकों को ताज में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। ताजमहल में चमेली फर्श पर बनी मस्जिद के करीब आरओ प्लांट लगा हुआ है। ताज भ्रमण के लिए आए कुछ सैलानी यहां मौजूद थे। इसी दौरान आरओ प्लांट के समीप मंडरा रही मधुमक्खियों को किसी बच्चे ने भगाने की कोशिश की। इस पर मधुमक्खियों के झंड ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। कई पर्यटक दर्द से कराह उठे। वरिष्ठ संरक्षण सहायक रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ताज में मस्जिद व मेहमानखाने को चेक कराया है। वहां मधुमक्खियों का कोई छत्ता नहीं मिला। संभवत: गर्मी की वजह से मधुमक्खियां बाहर से ताज में आ गई थीं।
पढ़ें :