दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की खातिर एक विवाहिता की पहले तो ससुरालियों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे गंजा कर घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मुरादाबाद/नई दिल्ली। दहेज की खातिर एक विवाहिता की पहले तो ससुरालियों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद बाल मुडवा कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा इलाके में गत दिनों एक व्यक्ति ने परिवारवालों के साथ मिलकर दहेज के लिए पहले तोे अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके बाद मुडवा दिए।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, उसका पति शादी के बाद विदेश चला गया था।इस बीच, सास से तंग आ कर वो मायके आ गई। कुछ दिनों पहले उसका पति जब विदेश से लौटा तो वह विवाहिता को मना कर अपने घर ले गया। बाद में ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।