Move to Jagran APP

ग्रेटर नोएडा में जारी उपद्रव के बीच ऑटो से उतार कर नाइजीरियन छात्रा की धुनाई

नाइजीरियन छात्रों पर हमलों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक अफ्रीकी लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 05:17 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा में जारी उपद्रव के बीच ऑटो से उतार कर नाइजीरियन छात्रा की धुनाई

नोएडा [जेएनएन]। अफ्रीकी छात्रों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में हिंसा जारी है। जिला पुलिस विदेशी छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम नजर आ रही है। नाइजीरियन छात्रों पर हमलों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक अफ्रीकी लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए। हमले में घायल नाइजीरियन छात्रा को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। एक नाइजीरियन छात्रा को कॉलेज जाते समय ऑटो से उतार कर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की को पीटने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में फैला है नाइजीरियन युवकों का जाल, ड्रग्स के कारोबार में आता रहा है नाम

इससे पहले मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को पूरी सुरक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया था। जिले के डीएम की मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, ताजा हिंसा से साफ है कि पुलिस विदेशी छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल स्टूडेंट की मौत में कथित तौर पर नाइजीरियन का का हाथ सामने आने के बाद शहर के कुछ लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। उन्होंने रविवार रात से सोमवार शाम तक 5 अलग-अलग जगहों पर नाइजीरियन छात्रों को जमकर पीटा था और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।

यह भी पढ़ें: चीनी कंपनी के कर्मचारी ने किया तिरंगे का अपमान, विरोध में लगे 'वंदेमातरम' के नारे

मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दखल देते हुए यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। पुलिस ने इस मामले में तकरीबन 600 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और 44 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.