असम के पूर्व मुख्यमंत्री महंत सड़क दुर्घटना में घायल
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत मंगलवार को नगांव जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
By Manoj YadavEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 08:13 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 08:14 AM (IST)
गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत मंगलवार को नगांव जिले में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई। असम गण परिषद के नेता और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे महंत की कार को बबेजिया क्षेत्र में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में महंत के अलावा उनके बेटे और दो अन्य लोग घायल हो गए। महंत को शीघ्र ही अस्पताल ले जाया गया। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महंत गुवाहाटी से अपने निर्वाचन क्षेत्र बरहमपुर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें