Move to Jagran APP

असम के गवर्नर पटनायक का निधन

ओडिसा के पूर्व मुख्‍यमंत्री और असम के राज्‍यपाल जेबी पटनायक का आज सुबह आंध्रप्रदेश के तिरुपति में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। 3 जनवरी 1927 को जन्‍मे पटनायक तीन बार ओडिसा के मुख्‍यमंत्री थे। उनका अंतिम संस्कार के पुरी में किया जाएगा।

By Sumit KumarEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 08:35 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 12:38 PM (IST)
असम के गवर्नर पटनायक का निधन

तिरुपति। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के राज्यपाल जेबी पटनायक का आज सुबह आंध्रप्रदेश के तिरुपति में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार पुरी में किया जाएगा। 3 जनवरी 1927 को जन्मे पटनायक तीन बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।

loksabha election banner

पटनायक राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए तिरुपति गए थे। देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली।

जानकी बल्लभ पटनायक पहली बार 1980 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने और 1989 तक सत्ता में रहे। 1995 में एक बार फिर उन्होंने ओडिशा की सीएम की कुर्सी संभाली और चार साल तक सत्ता में रहे। 2009 में पटनायक को असम का राज्यपाल बनाया गया था।

पटनायक ने 1947 में उत्कल विश्वविद्यालय से संस्कृत में डिग्री प्राप्त की और 1949 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की। एक साल बाद, वह कांग्रेस की युवा शाखा के उड़ीसा राज्य इकाई के अध्यक्ष बन गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.