दाम बढ़े तो मुंबई में 700 किलो प्याज चुरा ले गए
प्याज के आसमान छूते दामों के बीच मुंबई के उपनगर वडाला से 700 किलो प्याज चोरी होने की खबर है। इसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जाती है। वडाला के प्रतीक्षा नगर में अनंत नाइक की दुकान से शुक्रवार और शनिवार की रात 14 बोरी प्याज चोरी हो गई।
मुंबई। प्याज के आसमान छूते दामों के बीच मुंबई के उपनगर वडाला से 700 किलो प्याज चोरी होने की खबर है। इसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जाती है। वडाला के प्रतीक्षा नगर में अनंत नाइक की दुकान से शुक्रवार और शनिवार की रात 14 बोरी प्याज चोरी हो गई।
डीसीपी (डिटेक्शन) धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि 700 किलो प्याज चोरी हुआ है। नाइक शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर आए थे। शनिवार को वे दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि 700 किलो प्याज नहीं है। पुलिस ने वाडाला टीटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को महाराष्ट्र के लासलगांव में प्याज के थोक भाव 57 रपए प्रति किलो पहुंच गए थे।
लासलगांव एशिया की सबसे ब़़डी प्याज मंडी है। देशभर में प्याज की कमी के समाचारों के बीच प्याज के खुदरा दामों और वृद्धि हो सकती है। 80 रपए किलो दिल्ली के बाजार और देश के अन्य भागों में पहले ही प्याज के दाम 80 रपए किलो तक पहुंच चुके हैं। सरकार द्वारा कई कदम उठाए जाने के बाद भी प्याज के दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। प्याज के घरेलू उत्पादन में कमी के के कारण पिछले हफ्तों से बाजार में प्याज आपूर्ति में कमी है। इस साल खरीफ की फसल कमजोर रहने से भी प्याज के दामों में वृद्धि हुई है।