गाजियाबाद छोड़ दिल्ली शिफ्ट हुए केजरीवाल, खुश हुए इलाके के लोग
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद से दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं। मंगलवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। केजरीवाल का सामान पहले से ही धीरे धीरे दिल्ली शिफ्ट हो रहा था।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद से दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं। मंगलवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। केजरीवाल का सामान पहले से ही धीरे धीरे दिल्ली शिफ्ट हो रहा था।
उधर, केजरीवाल के कौशांबी से जान के बाद उनके पड़ोसियों को शांति मिली है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि केजरीवाल के यहां रहने से पूरी कॉलोनी के लोग प्रभावित हो रहे थे। मुख्यमंत्री की वजह से कौशांबी में उनके घर के आस-पास लोगों की भीड़ लगी रहती थी। हर समय नारेबाजी होने के कारण वहां के लोगों की शांति खत्म हो गई थी।
संभवत: शिफ्टिंग के चलते केजरीवाल को पार्टी कार्यालय पहुंचने का समय नहीं मिला होगा। ऐसे में वहां लगने वाला जनता दरबार बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के बिना ही लगा। पार्टी कार्यकर्ता और दिल्ली के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना।
यह भी पढ़ेंः केजरीवाल केंद्रीय मंत्रियों का पानी बंद करेंगे
जनता दरबार में करीब 50 लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें दिल्ली की सरकारी लैबोरेटरी में अनुबंधित कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने की शिकायत लेकर पहुंचे।
इतना ही नहीं केजरीवाल से मिलने आने वाले लोग सड़कों पर उल्टे-सीधे तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देते थे, जिससे वहां से गुजरने वालों को भी परेशानी होती थी। उधर, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को लेकर पीएसी ने बुधवार रात सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक की।
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार निभाएंगे वादा, केजरीवाल से आएंगे मिलने
बैठक में फैसला किया गया कि दोनों नेताओं के साथ संवाद जारी रखेगी। माना जा रहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़े करने वाले दोनों नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी हटाया जा सकता है, जिसका प्रस्ताव पार्टी की 28 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लाया जा सकता है।