अर्जुन अवार्डी एसपी नरेंदर ने की आत्महत्या
पजाब आर्म्ड फोर्स (पीएपी) परिसर में शुक्रवार देर रात 5वीं इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) में तैनात एसपी रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन अवार्डी न¨रदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : पजाब आर्म्ड फोर्स (पीएपी) परिसर में शुक्रवार देर रात 5वीं इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) में तैनात एसपी रैंक के अधिकारी असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन अवार्डी नरेंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एडीसीपी-1 जे इलनचेलियन ने कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या लगती है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
बताया जा रहा है नरेंदर का शव पंखे से लटकता मिला है। जूडो में शानदार प्रदर्शन करने वाले नरेंदर 1998 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए थे। कुछ समय पहले उनको निलंबित कर दिया गया था। तब से परेशान चल रहे थे। मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले न¨रदर का परिवार आजकल दिल्ली में शिफ्ट हो गया है।
बताया जाता है कि नरेंदर शुक्रवार को पीएपी कांप्लेक्स स्थित अपने निवास में पहुंचे थे। देर रात तक बाहर नहीं निकले तो निवास पर तैनात स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वे अंदर मृत मिले। बताया जा रहा है कि न¨रदर सिंह ने अपनी बहाली न होने से परेशान होकर जान दी है। नरेंदर की मौत की सूचना मिलते ही एडीजीपी संजीव कालड़ा व आइजी एलके यादव मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले अमृतसर में डीएसपी रहने के दौरान नरेंदर पर एक महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भी उन पर कोई केस चल रहा है। पीएपी में भी किसी विवाद को लेकर वह निलंबित किए गए थे। उनका शव अपने कमरे में मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने एडीजीपी संजीव कालड़ा को गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।