एंटी इंडिया स्लोगन की आड़ में पूरे विश्वविद्यालय पर कार्रवाई गलत: रणदीप
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपने ऊपर कल हुए हमले के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही जेएनयू स्लोगन विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छात्रों पक्ष में बात करती
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपने ऊपर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कल हुए हमले के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही जेएनयू स्लोगन विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छात्रों के पक्ष में बात करती दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा पूरे मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है।
इस मामले में कांग्रेस के नेता सुरजेवाला ने छात्राओं के हॉस्टल में पुरुष पुलिसकर्मियों को भेजने पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि हर किसी पर एंटी नेशनल कहकर इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत विरोधी नारेबाजी करते हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे विश्वविद्यालय पर इस तरह की कार्रवाई गलत है।
गाैरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को परिसर के अंदर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने गए कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर आनंद शर्मा पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया था। इसकी कांग्रेस के कई नेताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए इसको काला दिन तक बताया था।