पंजाब के विधायक अमरिंदर बने युवा कांग्रेस के मुखिया
पंजाब के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा बरार को गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह महाराष्ट्र से सांसद राजीव सातव का स्थान लेंगे। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के
नई दिल्ली। पंजाब के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा बरार को गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह महाराष्ट्र से सांसद राजीव सातव का स्थान लेंगे। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अमरिंदर के नाम को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।
अमरिंदर (37) पंजाब के गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। वह अपने नाम के साथ 'वारिंग' उपनाम लगाते हैं, जो उनके गांव का नाम है। अमरिंदर युवा कांग्रेस के महासचिव रहने के साथ ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
उनकी नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने की संभावना है। अपनी नियुक्ति पर अमरिंदर ने कहा, उनकी प्राथमिकता बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल कर संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की होगी।