कांग्रेस के समर्थन से बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार: अखिलेश
उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को खुले तौर पर कांग्रेस का समर्थन किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के समर्थन से केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की बात कही। भाजपा के जनाधार को पूरी तरफ विफल बताते हुए अखिलेश ने तीसरे मोर्चे को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत मिलने और केंद्र म
लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को खुले तौर पर कांग्रेस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के समर्थन से केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। भाजपा के जनाधार को पूरी तरफ विफल बताते हुए अखिलेश ने तीसरे मोर्चे को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत मिलने और केंद्र में सरकार बनाने का दावा किया।
तीसरे मोर्चे की पहले के चुनावों में स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि देश में लोकतंत्र परिपक्व हो गया है। तीसरे मोर्चे के लिए गठबंधन को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि अब किसी भी वजह से गठबंधन नहीं टूटेगा। कांग्रेस से गठबंधन पर सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने समाजवादी विचारक राममनोहर लोहिया का जिक्र किया कहा, लोहिया ने कहा था कि कांग्रेस जब कमजोर स्थिति में होगी तो समाजवादी पार्टी उसका समर्थन करेगी और इस बार लोस चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है।
चुनाव में तीसरे मोर्चे के अस्तित्व के बारे में सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं का नाम की चर्चा की और कहा, 16 मई के बाद इसे औपचारिक रूप दिया जाएगा।
पढ़ें: 'सांड' को लेकर अब अखिलेश का वार
पढ़ें: सपा में महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान होता है: मुलायम