अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद गुरचरण गालिब का निधन
लुधियाना। अकाली दल के नेता गुरचरण सिंह गालिब का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गालिब लुधियाना से अकाली दल के सांसद भी रहे थे। वह कांग्रेस में भी रहे लेकिन बाद में वह अकाली दल में चले गए। गालिब के निधन
लुधियाना। अकाली दल के नेता गुरचरण सिंह गालिब का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गालिब लुधियाना से अकाली दल के सांसद भी रहे थे। वह कांग्रेस में भी रहे लेकिन बाद में वह अकाली दल में चले गए।
गालिब के निधन की सूचना पर राज्य के सीएम ने उनके आवास पर जाकर उनके परिवार को सहानुभूति दी। उन्होंने कहा कि गालिब के निधन से पंजाब को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने दिवंगत नेता को बेहद सूझबूझ वाला व्यक्ति बताया।