नाइजीरियाई वायुसेना ने शरणार्थी शिविर पर गिराया बम, 52 की मौत
नाइजीरियाई वायुसेना द्वारा एक शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में 52 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि सेना ने बाद में इसको गलती से किया गया हमला बताया है।
मैडुगुरी (एएफपी)। नाइजीरियाई वायुसेना द्वारा गलती से एक शरणार्थी शिविर पर बम गिराए जाने से 52 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 125 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इसकी जानकारी बोर्नो राज्य के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक लडाकू विमान बोको हराम आतंकवादियों के खिलाफ मिशन पर था, लेकिन इसने गलती से शरणार्थी शिविर पर बम गिरा दिया।
दुर्घटनावश हुई बमबारी
सैन्य कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर ने कैमरुन की सीमा के पास स्थित उत्तर पूर्वी रन्न में दुर्घटनावश हुई बमबारी की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया है कि यह इलाका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का गढ़ है। आईएस शिविर पर हमला करने के चक्कर में लड़ाकू विमान ने यहां पर बम गिरा दिया। अभी तक इस हमले में मारे गए लोगों की सही जानकारी नहीं मिल सकी है।
टेरीजा मे ने बताया ब्रेक्जिट बाद ब्रिटेन का स्वरूप
बयान में मानी गलती
उन्होंने कहा कि घायल लोगों में दो सैनिक और डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स तथा अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅॅस समिति के लिए काम करने वाले शामिल हैं। नाइजीरिया की सेना ने अपने बयान में कहा है कि उनकी वायुसेना के एक विमान से देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र रान में गलती से हमला हुआ है जिसमें आम नागरिकों की जान चली गई।
हमले में मारे गए 100 लोग
अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था एमएसएफ़ की माने तो हमले में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी ने घटना पर दुख जताया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।