कांग्रेस अधिवेशन अप्रैल में, राहुल की ताजपोशी संभव
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल में होने की संभावना है। इसमें राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष पद पद ताजपोशी की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार रात बताया कि अभी अधिवेशन की तारीख और जगह तय नहीं हुई है। माना जा रहा कि यह संसद के बजट सत्र के
नई दिल्ली। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल में होने की संभावना है। इसमें राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष पद पद ताजपोशी की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार रात बताया कि अभी अधिवेशन की तारीख और जगह तय नहीं हुई है।
माना जा रहा कि यह संसद के बजट सत्र के अवकाश काल के दौराना होगा। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के संविधान में संशोधन पर फैसला होगा।
पार्टी के सदस्यता अभियान को इस माह के अंत तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तेज होगी और पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी।
सोनिया का कार्यकाल अब तक का सबसे लंबा
सोनिया गांधी ने 130 साल पुरानी कांग्रेस में अब तक का सबसे लंबा अध्यक्षीय रेकॉर्ड बनाया है। वे मार्च 1998 से अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी को जयपुर चिंतन शिविर में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार, आगामी अधिवेशन में उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
पढ़ेंः राहुल पर संदीर का निशाना, कहा- कांग्रेस में असली नेता नहीं