महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के लिए यूपी, हरियाणा सरकार दोषी: कार्यकर्ता
सोहना में चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप पर बिफरी कार्यकर्ता ने यूपी व हरियाणा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ऐसे अपराधों के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है।
नई दिल्ली (एएनआई)। गुरुग्राम के सोहना में चलती कार में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना के बाद देश में महिलाओं के बीच उत्पन्न भय के लिए महिला कार्यकर्ता एनी राजा ने मंगलवार को हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की निंदा की। एएनआई से बात करते हुए राजा ने कहा यह दोनों सरकार की असफलता का उदाहरण है।
दोनो जगहों पर भाजपा का शासन है। ऐसी घटनाएं इन राज्यों में नियमित हो रही है लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। इन राज्यों की सरकार सिक्योरिटी क्यों नहीं बढ़ा रही है। इन्होंने महिलाओं के दिलो दिमाग में भय पैदा कर दिया है। इस मामले में ये सफल हैं। यह काफी शर्मनाक है कि इन चीजों को रोकने के लिए ये गंभीर नहीं हैं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने ऐसे अपराध के पीछे युवाओं की सोच को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, ‘युवाओं के दिमाग में कुछ गलत हो रहा है, हमें उसे समझने की जरूरत है। ऐसे लोगों को जानवर कहना जानवरों का अपमान है।‘
यह भी पढ़ें: आखिर राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्यों हो रहा है बार-बार शर्मसार