'आप' के विधायक पर छेड़छाड़ का केस
सीमापुरी से आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेद्र कोली के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धिंगान की पत्नी ने कोली ने खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस कोली पर छेड़छाड़, शांति भंग करने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच कर र
नई दिल्ली। सीमापुरी से आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेद्र कोली के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धिंगान की पत्नी ने कोली के खिलाफ शिकायत की थी।
पुलिस कोली पर छेड़छाड़, शांति भंग करने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। धर्मेद्र ने अपनी छवि खराब करने के आरोप में पूर्व विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। लगातार तीन बार से जीतते आ रहे धिंगान को सुरेंद्र ने इस बार करीब 13 हजार वोटों से शिकस्त दी थी।
आप की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोमवार दोपहर सीमापुरी में विजय जुलूस के दौरान आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जीटीबी चौक पर जाम लगा दिया। एक घंटे से भी ज्यादा समय तक प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
दूसरी ओर, धर्मेद्र का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही उनके जुलूस में बाधा पहुंचा रहे थे पर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।
गौरतलब है कि धर्मेद्र अपनी बहन संतोष कोली के स्थान पर सीमापुरी से चुनाव जीते हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही संतोष की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर