'राठवा मेरे बच्चों का पिता ', महिला ने लगाया पूर्व रेल राज्यमंत्री पर आरोप
पूर्व रेल राज्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राठवा पर एक महिला ने अपने दो बेटों का पिता होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि राठवा का डीएनए टेस्ट करवाया जाए ताकि सच्चाई सामने आ जाए। महिला ने इस बारे में गुजरात हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। ऐसे ही एक मामले में कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी ने कुछ समय प
अहमदाबाद। पूर्व रेल राज्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राठवा पर एक महिला ने अपने दो बेटों का पिता होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि राठवा का डीएनए टेस्ट करवाया जाए ताकि सच्चाई सामने आ जाए। महिला ने इस बारे में गुजरात हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। ऐसे ही एक मामले में कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी ने कुछ समय पहले एक महिला के पुत्र को अपना पुत्र स्वीकार किया है।
महिला का आरोप है कि वह और नारायण राठवा काफी लंबे वक्त तक पति-पत्नी की तरह रहे। 18 और 15 साल के उसके दोनों बच्चे राठवा के ही हैं। महिला का कहना है कि पति का तबादला करवाने के सिलसिले में राठवा से उसका संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता कायम हुआ और ये दोनों बच्चे हुए। महिला ने आरोप लगाया है कि राठवा तबादले के बहाने उसे दिल्ली और छोटा उदयपुर [राठवा का संसदीय क्षेत्र] भी बुलाते थे।
अमरेली निवासी इस महिला का कहना है कि राठवा ने कुछ समय पहले मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। उसने राठवा के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था, लेकिन निचली अदालत ने केस को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि दोनों भले ही कुछ वक्त तक पति-पत्नी की तरह रहे, लेकिन इससे महिला को पत्नी के कानूनी अधिकार हासिल नहीं होते। हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में महिला ने निचली अदालत के इस फैसले को भी चुनौती दी है।