मां ने ही किया दुधमुंहे का सौदा, ममता जागी तो गई जेल ...जानिए मामला
एक मां ने पहले अपने दुधमुंहे बच्चे का सौदा किया फिर ममता ने उसे धिक्कारा और वह सौदे से पलट गई। अपना बच्चा मांगने की जिद पर मानव तस्करी गिरोह और तस्करी का मामला सामने आया है।
रोहतास [जेएनएन]। एक मां ने अपने चार माह के दुधमुंहे बेटे का सौदा तो कर दिया, लेकिन पैसे मिलने के 24 घंटे के बाद उसकी ममता जाग गई और वह बच्चा वापस मांगने लगी। विवाद में घटना का भंड़ाफोड़ हो गया।
नगर थाना क्षेत्र के भारतीगंज मोहल्ले की यह घटना दिनभर चर्चा में रही। पुलिस ने इसे मानव तस्करी का मामला मान बच्चा खरीदने, बेचने और मध्यस्थता करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सासाराम के भारतीगंज मोहल्ला निवासी सुनीता देवी ने गुरुवार को तारामुनी देवी के माध्यम से अपने चार माह के पुत्र को गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी प्रिया पांडेय को तीन लाख रुपए में बेच दिया था। पैसे लेने के बाद वह प्रिया पर अपने बच्चे को वापस करने का दबाव बनाने लगी। इसकी शिकायत करने प्रिया थाने आ गई।
पढ़ेंः कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से गुरुजी ने किया गैंगरेप, फिर घोंट दिया गला
पुलिस ने जांच के क्रम में इसे मानव तस्करी का मामला पाया। इस आरोप में उसने बच्चे की मां सुनीता, मध्यस्थता करने वाली महिला तारामुनी व बच्चे को खरीदने वाली प्रिया पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं को एसडीजेएम मधुकर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। बच्चा मां सुनीता के हवाले किया गया है। तीनों महिलाओं के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम व ह्यूमन ट्रैफिङ्क्षकग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ेंः पति की पिटाई से नाराज पत्नी ने लिया एेसा फैसला कि उजड़ गया पूरा परिवार