महाराष्ट्र में राह चलते 58 किलो सोने की लूट
महाराष्ट्र के नासिक जिले से शुक्रवार को अपने तरह की सबसे बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बंदूक के बल पर करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य का 58 किलो सोना लूट लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे नासिक-धुले हाईवे पर हुई। उस
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले से शुक्रवार को अपने तरह की सबसे बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बंदूक के बल पर करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य का 58 किलो सोना लूट लिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे नासिक-धुले हाईवे पर हुई। उस समय एक सुरक्षा वैन से 60 किलो सोना को मुंबई से धुले जिला स्थित शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी ले जाया जा रहा था। यह सोना जी-गोल्ड कंपनी का बताया गया है।
जांच से जुड़े पुलिस उपनिरीक्षक सुहास एम राउत ने बताया कि यह वैन अंधेरी स्थित जी-गोल्ड समूह के कार्यालय से गुरुवार रात करीब 11.15 बजे चली थी। एक सुनसान इलाके में पीली बत्ती लगी म¨हद्रा लोगान सिडेन द्वारा इसे रोका गया। इसे पुलिस वाहन समझकर वैन रोक दी गई।
इसके बाद तुरंत कार सवार तीन-चार लुटेरों ने वैन के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों पर बंदूक तान दिए। उन्हें बांध दिए और वैन से 58 किलो सोना अपनी गाड़ी में लेकर भाग निकले। पुलिस गाड़ी के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।