अमरनाथ यात्रा के लिए 37वां जत्था रवाना
बाबा बर्फानी के दर्शन को 2
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 11:15 AM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2014 09:10 AM (IST)
जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन को 293 श्रद्धालुओं का 37वां जत्था शनिवार को रवाना हो गया। दक्षिण हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती आधार शिविर से 293 यात्रियों का जत्था आठ गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह करीब चार बजे रवाना हुआ। इनमें 46 महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू आधार शिविर से अब तक दर्शन के लिए कुल 53,442 यात्री रवाना हो चुके हैं। इस बीच एक अन्य 278 यात्रियों का जत्था पुंछ शहर में बाबा बुड्ढा के दर्शन को जम्मू आधार शिविर से आठ गाड़ियों के साथ रवाना हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें