मुंबई के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 लोगों की मौत
घटना के बाद से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मौके पर प्रशासन की कई टीमें पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही है।
मुंबई,एएनआई। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में भारी बारिश के बीच रविवार को दो मंजिली इमारत ढह गई। इस हादसे में चार बच्चों और तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
दस अन्य लोग घायल भी हुए हैं।भिवंडी की तहसीलदार वैशाली लम्बटे ने बताया कि शांति नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गैबी नगर में स्थित दो मंजिली इमारत सुबह 9.30 बजे ढह गई। इस मकान में सात से आठ परिवार रहते थे।
घायलों को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। ठाणे और आसपास के इलाकों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
इस वजह से राहत, बचाव कार्य में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। ठाणे के निगम आयुक्त संजीव जायसवाल ने लोगों को आगाह किया है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
मुंबई में इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें
पढ़ें- पुणे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बिल्डिंग गिरी, 9 बिहारी मजदूरों की मौत