नाथुला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा 21 जून से
सिक्किम स्थित नाथुला दर्रे के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला श्रद्धालुओं का पहला जत्था 21 जून को रवाना होगा। 14 हजार चार सौ फीट की ऊंचाई वाला नाथुला दर्रा भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यहां से 50 यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया जाएगा।
कोलकाता। सिक्किम स्थित नाथुला दर्रे के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाने वाला श्रद्धालुओं का पहला जत्था 21 जून को रवाना होगा। 14 हजार चार सौ फीट की ऊंचाई वाला नाथुला दर्रा भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यहां से 50 यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया जाएगा।
सिक्किम पर्यटन एवं नागरिक विमानन सचिव सी जांगपो ने बताया कि 20 जून को कैलाश मानसरोवर के लिए इस रास्ते को खोला जाएगा और एक दिन बाद यहां से श्रद्धालुओं को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। उनके साथ पांच सपोर्टिग स्टाफ व एक संपर्क अधिकारी होगा। श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए केंद्र व सिक्किम सरकार पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु इसके लिए विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से 22 फरवरी के बाद आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि नाथुला के रास्ते से मानसरोवर यात्रा अधिक सरल व छोटी हो जाएगी।