12 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या
छत्तीसगढ़ के झाबुआ शहर से सटे मिंडल गांव की 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या कर दी गई। घटना उदयपुरिया तालाब के पास सुनसान इलाके की है। बालिका गुरुवार सुबह घर से मवेशी चराने निकली थी। परिवार वालों को तालाब से निकलने वाले नाले के किनारे गड्ढे
झाबुआ (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के झाबुआ शहर से सटे मिंडल गांव की 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या कर दी गई। घटना उदयपुरिया तालाब के पास सुनसान इलाके की है। बालिका गुरुवार सुबह घर से मवेशी चराने निकली थी। परिवार वालों को तालाब से निकलने वाले नाले के किनारे गड्ढे में उसका शव मिला, जिसे पत्ते डाल कर छिपा दिया गया था। प्राथमिक जांच में पता चला कि दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई। शव को आधा किलोमीटर घसीटकर ले जाया गया था।
ललिता पिता तोलिया परमार अक्सर उदयपुरिया तालाब के आसपास जंगलों में जाती थी। गुरुवार शाम 4 बजे तक नहीं लौटी तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। परिचनों को लगा कि संक्रांति होने से कहीं पतंग लूटने गई होगी और देर होने से डरकर घर नहीं लौटी।
तलाश के दौरान रात 9 बजे ललिता के कपड़े उदयपुरिया तालाब के किनारे मिले, तब अनुमान लगाया गया कि नहाने के दौरान वह डूब गई। परिजन ने रात 11 बजे थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। तलाश के बाद घर वालों को सुबह 4 बजे तालाब से निकलने वाले नाले के किनारे गड्ढे में उसकी लाश मिली, जो पत्तों से ढंकी हुई थी।
शॉर्ट पीएम से पता चला
सुबह खबर मिलने पर एसडीओपी रचना भदौरिया, टीआई एसएस बघेल, नायब तहसीलदार किरण गेहलोत पहुंचे। एसडीओपी रचना भदौरिया ने बताया कि शॉर्ट पीएम में दुष्कर्म होना पाया गया है। आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
[साभार: नई दुनिया]