फेसबुक पर खुद की बोली लगाने वाली युवती की मदद करेंगे हेमंत
रांची, जागरण ब्यूरो। पैसों के अभाव में माता-पिता के इलाज के लिए फेसबुक पर खुद की बोली लगाने वाली गुज
रांची, जागरण ब्यूरो। पैसों के अभाव में माता-पिता के इलाज के लिए फेसबुक पर खुद की बोली लगाने वाली गुजरात के बड़ोदरा की युवती की मदद को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे आए। शुक्रवार को उन्होंने घोषणा की कि वे इलाज की मजबूरी में खुद को बेचने को तैयार युवती के बारे में जानकर मर्माहत हैं। इससे मानवता शर्मसार हुई है। वे उस युवती के बीमार माता-पिता का इलाज कराएंगे।
हेमंत सोरेन ने इसी बहाने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीट रहे मोदी इससे बेखबर हैं। उनके गृह राज्य से आई खबरों से उनकी कलई खुल गई है। मोदी गुजरात के कुछ व्यावसायिक घरानों की बदौलत अपनी छवि निखार रहे हैं। अगर उन्हें आम लोगों के लिए दर्द होता तो उनके ही राज्य की एक युवती खुद को बेचने को तैयार है और उन्हें पता ही नहीं। झारखंड में ऐसे अवसरवादियों के लिए जगह नहीं है।