Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जांच के लिए भारतीय मछुआरों को जाफना नौसेना शिविर ले जाया गया है

By Mohit TanwarEdited By: Published: Thu, 05 Jan 2017 10:26 AM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2017 11:03 AM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली,एएनआई। 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दो नौकाओं के साथ पाक जलडमरूमध्य में नीडुनथीवु के पास गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जांच के लिए भारतीय मछुआरों को जाफना नौसेना शिविर ले जाया गया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि मंगलवार को श्रीलंका तत्काल प्रभाव से 51 भारतीय मछुआरों को अपनी हिरासत से रिहा करने के लिए राजी हो गया था। यही नहीं, वह बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों की नौकाएं लौटाने पर विचार करने को भी सहमत हो गया है।

पढ़ें- रात के अंधेरे में मछुआरे करते हैं ये काम, देखें तस्वीरें

जवाब में भारत भी श्रीलंका के तीन मछुआरों को रिहा करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने सोमवार को बताया कि दोनों देशों के बीच कोलंबो में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया था।

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और श्रीलंकाई दल का नेतृत्व मत्स्य मंत्री महिंदा अमरावीरा ने किया था।

पढ़ें- पाकिस्तान ने पकड़े 36 भारतीय मछुआरे

बैठक के दौरान दोनों पक्ष स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर्स (एसओपी) की स्थापना पर भी सहमत हो गए ताकि कानूनी और प्रक्रियागत औपचारिकताओं के बाद एक दूसरे की हिरासत वाले मछुआरों को रिहा करने और उन्हें सौंपने के काम में तेजी लाई जा सके।

भारतीय मछुआरों की नौकाएं लौटाने पर विचार के श्रीलंका के आश्वासन का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि समय-समय पर वह अपनी हिरासत वाले भारतीय मछुआरों को तो रिहा करता रहता है, पर उनकी कीमती नौकाओं को नहीं लौटाता।

ऐसे में 10 भारतीय मछुआरों को दोबारा गिरफ्तार किया जाना कहीं दोनों देशों के फैसले पर प्रभाव न डाल दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.