Move to Jagran APP

तीनों लोक के भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस: गडकरी

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष नितिन गडकरी ने कहा कि जनता कांग्रेस पर कैसे भरोसा कर सकती है। यह सरकार तो जमीन के उपर भ्रष्टाचार में शामिल है, जमीन के अंदर भी भ्रष्टाचार और अब तो पाताल में भी भ्रष्टाचार, तीनों लोक में कांग्रेस भ्रष्टागचार में लिप्त है।

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 02:43 PM (IST)
तीनों लोक के भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस: गडकरी

धनबाद। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष नितिन गडकरी ने कहा कि जनता कांग्रेस पर कैसे भरोसा कर सकती है। यह सरकार तो जमीन के उपर भ्रष्टाचार में शामिल है, जमीन के अंदर भी भ्रष्टाचार और अब तो पाताल में भी भ्रष्टाचार, तीनों लोक में कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है।

loksabha election banner

नितिन गडकरी यहां बोकारो में धनबाद से भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए टूजी घोटाले से लेकर अन्य घोटालों की चर्चा की। इतने लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। अगर सरकार चाहती तो देश के हर गांव को 24 घंटे बिजली मिलती और 10 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन कांग्रेस ने देश को लूट लिया। जहां महंगाई है वहां कांग्रेस है, जहां जातिवाद है वहां कांग्रेस है, जहां परिवारवाद है वहां कांग्रेस है, जब तक महंगाई है कांग्रेस है।

कांग्रेस में कोई दूसरा आदमी अध्यक्ष नहीं बन सकता, क्योंकि यह पद गांधी परिवार के लिए ही आरक्षित है। मुसलमानों के अंदर डर पैदा करो, गरीबों के अंदर डर पैदा करो, कांग्रेस को वोट दो नहीं तो नमो आ जाएगा। अगर मुसलमानों के प्रति विद्वेष होता तो शायद डॉ अब्दुल कलाम इस देश के राष्ट्रपति नहीं होते। गुजरात में जाकर देखिए, यहां का विकास दर 11.50, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी विकास दर बहुत उपर है।

देश के प्रत्येक हिस्से को एक दूसरे से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक काम स्वरर्णिम चर्तुभुज योजना श्री अटल बिहारी बाजपेयी के ही कार्यकाल में हुआ था। कांग्रेस का रिश्ता गूंगे बहरों के साथ है, गूंगे-बहरे बड़े आदर्श के साथ सोनिया गांधी के घर में रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की तकदीर बदलना चाहती है, इसके लिए मतदाताओं को भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।

पढ़ें: गडकरी की मानहानि याचिका पर मनीष तिवारी तलब

पढ़ें: राजनीति से संन्यास की तैयारी में नितिन गडकरी!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.