वाह ! कप्तान हो तो रोहित जैसा, साथी खिलाड़ी का ऐसे बढ़ाया हौसला
आइपीएल 2015 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान तो हैं ही इसके अलावा वो अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में भी पीछे नहीं रहते। इसका एक बेहतरीन नमूना तब दिखा जब उन्होंने अपने टीम के ऑफ स्पिनर और साथी खिलाड़ी प्रज्ञान
नई दिल्ली। आइपीएल 2015 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान तो हैं ही इसके अलावा वो अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में भी पीछे नहीं रहते। इसका एक बेहतरीन नमूना तब दिखा जब उन्होंने अपने टीम के ऑफ स्पिनर और साथी खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा कर दी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो बातें लिखीं उससे साफ जाहिर हो गया कि वो अपने टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में भी पीछे नहीं रहते।
रोहित ने क्या कहा प्रज्ञान के बारे में ?
इंस्टाग्राम पर अपनी और प्रज्ञान की तस्वीर साझा करते हुए रोहित ने लिखा कि 'इस खिलाड़ी (प्रज्ञान ओझा) ने मुंबई के लिए आइपीएल 8 में सिर्फ एक ही मैच खेला, बावजूद इसके उसने कभी हिम्मत नहीं हारी, बल्कि उसने मैदान पर और मेहनत करनी शुरू कर दी'।
आइपीएल-8 में प्रज्ञान ने खेला सिर्फ एक मैच
आइपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए प्रज्ञान ओझा ने सिर्फ एक ही मैच खेला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में प्रज्ञान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 11.50 की इकोनॉमी रेट से 23 रन लुटाए। इसके बाद प्रज्ञान को किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। मुंबई इंडियंस ने शानदार अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया और फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर दूसरी बार आइपीएल के खिताब पर कब्जा किया।