सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लास्टिक मनी से काले घन पर लगेगा अंकुशः वित्त मंत्री

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2015 11:45 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 28 Mar 2015 11:50 AM (GMT+05:30)

काले धन पर अंकुश को नया कानून बनाने के लिए संसद में बिल पेश करने के बाद सरकार अब इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। काले धन पर अंकुश को नया कानून बनाने के लिए संसद में बिल पेश करने के बाद सरकार अब इससे निपटने को ‘प्लास्टिक मनी’ के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देगी। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए केंद्र कार्ड व चेक से लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को कुछ प्रोत्साहन भी दे सकता है। वहीं नकदी के लेनदेन को हतोत्साहित करने को सरकार और कदम उठा सकती है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि नकदी का इस्तेमाल हतोत्साहित कर डेबिट व क्रेडिट कार्ड और चेक से लेनदेन बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अधिकांश विकसित देशों में अधिकतम 100 डॉलर और 50 पौंड के नोट होते हैं। इससे काला धन जमा करने की प्रवृत्ति को कम किया जा सकता है।

काले धन के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने तथा हिसाब-किताब के साथ पैसे के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की जरूरत है। अर्थव्यवस्था की प्रगति के मद्देनजर अधिकाधिक लोगों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, रुपे कार्ड के रूप में प्लास्टिक मनी तथा चेक से लेनदेन को प्रोत्साहित करना चाहिए। नकदी के जरिये लेनदेन को हतोत्साहित करना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के बैंकिंग तंत्र से जुड़ने से गरीबों को भी रुपे कार्ड जारी हुए हैं। अब इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा में रुपे कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक बनाना है। 1यह गेमचेंजर साबित होगा। सरकार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे कि अधिक उच्च मूल्य वाले नकदी के लेनदेन को कम किया जा सके। इससे काले धन के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

बिजनेस की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें