यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, चुनाव नतीजों से पहले दिखी खरीदारी
मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले सोमवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

नई दिल्ली: मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले सोमवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि बाजार में दिख रही तेजी हिलेरी क्विंटन की जीत की उम्मीद का नतीजा है। अमेरिकी शेयर बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस, नेस्डेक और एसएंडपी चौथाई से आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
ट्रंप जीते तो टूट सकते हैं बाजार
उम्मीद के विपरीत अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। ट्रेडर्स के मुताबिक यह वैसा ही रिएक्शन होगा जैसा बेक्रजिट के बाद बाजार पर देखा गया। सिटीग्रुप की ओर से बीते हफ्ते जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ड्रंप की जीत से अमेरिकी बाजार 3 से 5 फीसदी तक टूट सकते हैं।
हिलेरी क्लिंटन की जीत से बढ़त जारी रहने का अनुमान
ई-मेल मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार में आई तेजी इस बात का संकेत है कि अगर क्लिंटन जीतती हैं तो अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिलेगी। ब्रोकिंग फर्म बार्कलेज ने भी हिलेरी की जीत पर बढ़त का अनुमान लगाया है। हालांकि किसी बड़ी बढ़त की बात रिपोर्ट में नहीं कही गई है।
डॉएचे बैंक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक क्लिंटन की जीत से अमेरिका में फाइनेंस और ड्रग कंपनियों पर दबाव देखने को मिल सकता है। सितंबर 2015 में ही क्लिंटन ने दवा कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हिलेरी की ट्वीट के बाद बॉयोटेक सेक्टर पर आधारित ईटीएफएक हफ्ते में 30 फीसदी टूट चुका है। हालांकि खास बात ये रही है कि चुनावों के की ओर से क्लिंटन के कैंपेन में सबसे ज्यादा डोनेशन यानी करीब 6 लाख डॉलर फार्मा सेक्टर से ही मिला था।
