सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिंद्रा ने छीनी टाटा की जगह, अब भारत के भरोसे नहीं बैठेगी कंपनी

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

भारतीय कार बाजार में लगातार गिरती बिक्री से परेशान टाटा मोटर्स ने अब विदेशी बाजारों पर ध्यान देने का फैसला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जोहानिसबर्ग। भारतीय कार बाजार में लगातार गिरती बिक्री से परेशान टाटा मोटर्स ने अब विदेशी बाजारों पर ध्यान देने का फैसला कर लिया है। दिग्गज देशी कार निर्माता ने कुछ महीनों पहले ही अपना तीसरा स्थान महिंद्रा के हाथों गंवा दिया था। इसके बाद भी लगातार हर महीने कंपनी की बिक्री घटती जा रही है। कंपनी खासतौर पर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है।

पढ़ें : ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की नजर में टाटा समूह अव्वल

टाटा मोटर्स के एमडी कार्ल स्लिम ने साफ कर दिया है कि हमने एक साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था। इस साल भारत में जो कुछ भी हुआ उससे यह साबित होता है कि आप किसी एक देश पर निर्भर नहीं रह सकते। देश में कंपनी को खासा नुकसान हुआ है। अब कंपनी सबसे पहले दक्षिण अमेरिकी बाजार में पैर जमाने पर ध्यान देंगी और अपने पोर्टफोलियो को संतुलित बनाएगी।

इनकी उम्र है 100 साल से ज्यादा, आज भी हैं जवान, कमाती हैं करोड़ों

स्लिम ने कहा कि हम भारतीय कार बाजार से बाहर नहीं होंगे, लेकिन इसके भरोसे भी नहीं बैठेंगे। पिछले एक साल में लगातार नौ महीने तक कार कंपनियों की बिक्री घटी है। केवल अगस्त और सितंबर में इसमें मामूली वृद्धि देखी गई। अगले साल देश में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में हमें कोई उम्मीद नहीं कि ऑटो सेक्टर को फायदा पहुंचाने वाले कदम उठाए जाएंगे।

पढ़ें : त्योहारों से पहले कार बाजार में दिखी उम्मीद

स्लिम ने बताया कि कंपनी ने नए उत्पादों के लिए वर्ष 2020 तक की योजना तैयार कर ली है। अब जो भी कार तैयार की जाएगी उसे ग्लोबल बाजार की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाएगा। कंपनी ने ग्लोबल उत्पाद पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए एक टीम नियुक्त कर दी है। कंपनी अपने उत्पादों के जरिये नए बाजारों के रास्ते खोलेंगे। पूरी दुनिया में कंपनी के उत्पादों का परीक्षण चल रहा है।

स्लिम ने कहा कि अब टाटा मोटर्स अपनी सोच बदलेगी। हम केवल यह सोचकर नहीं बैठेंगे कि भारत में कार लॉन्च हो गई और यहीं तक हमारी सीमा थी। पिछले हफ्ते कंपनी ने इंडोनेशिया के बाजार में दस्तक दी है। सऊदी अरब, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी जल्द कंपनी अपने कदम बढ़ाएगी। इन देशों में टाटा मोटर्स सहयोगी तलाश रही है। हमारी अकेले दम पर उतरने की योजना नहीं है। पिछले साल कंपनी ने छह लाख गाड़ियां बेचीं। इनमें से 50 हजार का निर्यात किया गया।