सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पाइसजेट ने फिर पेश की सस्ते किराये वाली स्कीम

By Edited By:
Published: Thu, 17 Apr 2014 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 02:47 AM (IST)

विमानन नियामक डीजीसीए की सख्ती का शिकार बन चुकी स्पाइसजेट ने फिर से सस्ते हवाई किराये की स्कीम पेश कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विमानन नियामक डीजीसीए की सख्ती का शिकार बन चुकी स्पाइसजेट ने फिर से सस्ते हवाई किराये की स्कीम पेश कर दी है। बजट एयरलाइन की इस विशेष पेशकश तहत शहर-दर-शहर एयरलाइन के किराये अलग-अलग होंगे। ये सस्ते टिकट 10 जून से 10 अगस्त के बीच यात्रा के लिए उपलब्ध होंगे। इसके लिए तीन दिनों तक चलने वाली बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई है।

सस्ते किराये वाली इस स्कीम में इंदौर, अहमदाबाद, औरंगाबाद, गोवा, मुंबई, पुणे और सूरत शामिल हैं। किराये में कितनी छूट रहेगी, इस बारे में एयरलाइन ने कोई जानकारी नही दी है। स्पाइसजेट की ओर से सस्ते हवाई टिकटों की यह सातवीं ऐसी पेशकश है। एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइनें भी इस प्राइस वार में शामिल रही हैं।

निजी क्षेत्र की इस एयरलाइन ने इस साल जनवरी से छूट वाले विशेष टिकटों की पेशकश शुरू की थी। पिछले महीने निजी क्षेत्र की इस एविएशन कंपनी ने एक रुपये के मूल किराये वाली स्कीम का एलान किया था। विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने इस ऑफर पर पेशकश के ही दिन रोक लगा दी थी।

पढ़ें :एयर एशिया की उड़ानों में हो सकती है देरी