सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगद भुगतान पर स्पाइस जेट को मिलने लगा ईंधन

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 10:13 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 12:16 AM (IST)

तेल कंपनियों ने बुधवार को थोड़े समय की रुकावट के बाद निजी एयरलाइन स्पाइसजेट को नकद भुगतान पर विमान ईंधन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। तेल कंपनियों ने बुधवार को थोड़े समय की रुकावट के बाद निजी एयरलाइन स्पाइसजेट को नकद भुगतान पर विमान ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी है। भुगतान संकट के कारण स्पाइसजेट ने इस आज सुबह अपने सभी विमानों की उड़ान रोक दी थी।

कम किराए वाली विमानन कंपनी को करीब छह महीने से नकद भुगतान के समझौते के तहत ईंधन मिल रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की एक तेल कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हमने कभी ईंधन की आपूर्ति नहीं रोकी। हमने कल अपराह्न तक कंपनी को ईंधन की आपूर्ति की। उसके बाद वह हमारे पास खरीदने नहीं आई, इसलिए हमने आपूर्ति नहीं की। वह आज अपराहन ईंधन खरीदने के लिए आई तो हम इसकी आपूर्ति कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि स्पाइस जेट को छह महीने पहले नकदी भुगतान पर खरीद [कैश एंड कैरी]] के दायरे में रखा गया था जिसका अर्थ है विमानों को ईंधन की आपूर्ति तभी होगी, जबकि वह तत्काल नकद में उसका भुगतान करने को तैयार हो। स्पाइसजेट रोजाना भारत पेट्रोलियम कार्प लिमिटेड से करीब 5.5 करोड़ रुपए में ईंधन खरीदती थी, लेकिन छह महीने पहले उसने कुछ खरीद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्प लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज से शुरू कर दी।

पढ़ें : स्पाइजेट के लिए राहत फार्मूले का एलान

पढ़ें : सपाइजेट ने सरकार से लगाई मदद की गुहार