सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणतंत्र दिवस पर स्पाइस जेट की पेशकश, कम किराये में करें यात्रा

By Lalit RaiEdited By:
Published: Tue, 26 Jan 2016 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2016 02:24 PM (IST)

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने एक तरफ की यात्रा के लिए कम किराए की एक विशेष पेशकश की घोषणा की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने एक तरफ की यात्रा के लिए कम किराए की एक विशेष पेशकश की घोषणा की है। घरेलू उड़ानों में शुरुआती किराया 826 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3,026 रुपये अदा करने होंगे।

इस राशि में कर आदि शामिल नहीं हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई यह पेशकश सीमित अवधि के लिए है। अधिकारियों का कहना है कि यह छूट पेशकश स्पाइसजेट की चुनिंदा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर उपलब्ध होगी।

तीन दिन की इस पेशकश के तहत 27 जनवरी की मध्यरात्रि तक बुकिंग खुली रहेगी और इस दौरान एक फरवरी से 12 अप्रैल के बीच यात्रा के लिये टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ये सुविधा उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।