शेयर बाजार में गिरावट, 24,287 पर बंद हुआ सेंसेक्स
हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 329 अंकों की गिरावट के साथ शेयर बाजार 24,287 पर बंद हुआ।
मुंबई। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 329 अंकों की गिरावट के साथ शेयर बाजार 24,287 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। 101 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 7,387 पर बंद हुआ।
हालांकि इससे पहले आज सुबह बाजार खुलते ही शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि बाजार बंद होने तक मामूली बढ़त बड़ी गिरावट में तब्दील हो गई।
पढ़ें: ऑटो एक्सपो में बिकने को आई 10.65 लाख की साइकिल
एनएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप के साथ-साथ बैंकिंग, मेटल और कमोडिटी वाले स्टॉक्स में खरीददारी जारी है। टाटा मोटर्स, टाटा पावर, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक का स्टॉक एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।