सेंसेक्स 52 अंक टूटा,गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
सेंसेक्स 52.66 अंक गिरकर 28,077.18 के स्तर पर और निफ्टी 6.35 अंकों की कमजोरी के बाद 8,693,05 के स्तर पर बंद हुए हैं।
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिवस को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52.66 अंक गिरकर 28,077.18 के स्तर पर और निफ्टी 6.35 अंकों की कमजोरी के बाद 8,693,05 के स्तर पर बंद हुए हैं।
सबसे ज्यादा तेजी आईटी में हुई
इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंशियल सर्विस (0.15 फीसदी), मेटल (0.76 फीसदी) और पीएसयू बैंक (0.42 फीसदी) को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी आईटी (1.00 फीसदी) में देखने को मिली है। बैंक (0.27 फीसदी), ऑटो (0.13 फीसदी), एफएमसीजी (0.57 फीसदी), फार्मा (0.10 फीसदी), प्राइवेट बैंक (0.23 फीसदी) और रियल्टी (0.82 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं मिडकैप (0.48 फीसदी) और स्मॉलकैप (0.20 फीसदी) की तेजी के साथ बंद हुए हैं।
2 फीसदी से ज्यादा उछला आइडिया का शेयर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 27 हरे निशान और 24 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी आइडिया (2.30 फीसदी), टेकएम (2.12 फीसदी), टाटापावर (1.89 फीसदी), एचसीएलटेक (1.83 फीसदी) और डॉ रेड्डी (1.40) के शेयर्स में हुई है। वहीं गिरावट, एक्सिस बैंक (2.69 फीसदी), हिंडाल्को (2.45 फीसदी), अंबूजासीमेंट (2.39 फीसदी), एसीसी (2.20 फीसदी) और सिप्ला (2.10 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
सेंसेक्स | -52.66 |
निफ्टी | -6.35 |
मिडकैप | 0.48 |
स्मॉलकैप | 0.20 |
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
निफ्टी बैंक | 0.27 |
निफ्टी ऑटो | 0.13 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस | -0.15 |
निफ्टी एफएमसीजी | 0.57 |
निफ्टी आईटी | 1.00 |
निफ्टी मेटल | -0.76 |
निफ्टी फार्मा | 0.10 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | -0.42 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.23 |
निफ्टी रियल्टी | 0.82 |
दिग्गज शेयर्स | परिवर्तन (%) |
आइडिया | 2.30 |
टेकएम | 2.12 |
टाटापावर | 1.89 |
एचसीएलटेक | 1.83 |
डॉ रेड्डी | 1.40 |
गिरावट वाले शेयर्स | परिवर्तन (%) |
एक्सिस बैंक | 2.69 |
हिंडाल्को | 2.45 |
अंबूजासीमेंट | 2.39 |
एसीसी | 2.20 |
सिप्ला | 2.10 |