सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, जानिए टाटा समूह की कंपनियों के शेयर्स का हाल

By Surbhi JainEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:00 PM (IST)

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.39 अंकों की तेजी के साथ 27,915.90 के स्तर पर और निफ्टी बिना बदलाव के साथ 8,615.25 स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.39 अंकों की तेजी के साथ 27,915.90 के स्तर पर और निफ्टी बिना बदलाव के साथ 8,615.25 स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो में हुई

इंडेक्स की बात करें तो ऑटो (-1.43 फीसदी), आईटी (-1.03 फीसदी), मेटल (-0.82 फीसदी), पीएसयू बैंक (-1.16 फीसदी) और रियल्टी (-0.65 फीसदी) गिरावट के साथ बंद हुए है। बैंक (0.16 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.90 फीसदी), एफएमसीजी (0.52 फीसदी), फार्मा (0.70 फीसदी) और प्राइवेट बैंक (0.21 फीसदी) में तेजी दिखी है। वहीं मिडकैप (1.01फीसदी) और स्मॉलकैप (0.73 फीसदी) में गिरावट देखने को मिली।

इंडेक्स परिवर्तन (%)
निफ्टी बैंक 0.16
निफ्टी ऑटो -1.43
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.90
निफ्टी एफएमसीजी 0.52
निफ्टी आईटी -1.03
निफ्टी मेटल -0.82
निफ्टी फार्मा 0.70
निफ्टी पीएसयू बैंक -1.16
निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.21
निफ्टी रियल्टी -0.65

2.75 फीसदी से ज्यादा उछला एचडीएफसी का शेयर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 16 हरे निशान में और 35 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी एचडीएफसी (2.80 फीसदी), डॉ रेड्डी (2.40 फीसदी), भारतीएयरटेल (1.65 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.16 फीसदी) और आईटीसी (1.57 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।

दिग्गज शेयर्स परिवर्तन (%)
एचडीएफसी 2.80
डॉ रेड्डी 2.40
भारतीएयरटेल 1.65
आईसीआईसीआई बैंक 2.16
आईटीसी 1.57

टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में गिरावट जारी

इंडियन होटल्स (5.81 फीसदी), टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (5.43 फीसदी), टाटा ग्लोबल बेवरेज लिमिडेट (5.12 फीसदी), टाटा मेटेलिक्स (4.74 फीसदी), टाटा स्पॉन्ज आयरन (3.98 फीसदी), टाटा कॉफी (3.33 फीसदी), टाटा एलेक्सी (2.44 फीसदी), टाटा मोटर्स डीवीआर (2.08 फीसदी), रैलीज (2.00 फीसदी), टाटा केमिकल्स (1.98 फीसदी), टाटा कम्यूनिकेशन (1.68 फीसदी), टाटा पावर (1.36 फीसदी), ट्रैंट (0.73 फीसदी) और टाटा स्टील (0.44 फीसदी) की गिरावट हुई है।

वहीं गिरावट इंफ्राटेल (4.33 फीसदी), एशियनपेंट (3.39 फीसदी), हीरोमोटोको (3.13 फीसदी), येस बैंक (2.50 फीसदी) और जील (2.36 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।

गिरावट वाले शेयर्स परिवर्तन (%)
इंफ्राटेल 4.33
एशियनपेंट 3.39
हीरोमोटोको 3.13
येस बैंक 2.50
जील 2.36

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।