तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स में 101 अंक की मजबूती
सेंसेक्स 101.90 अंकों की तेजी के साथ 28,179.08 के स्तर पर और निफ्टी 15.90 अंकों की तेजी के साथ 8,708.95 के स्तर पर बंद हुए हैं।
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 101.90 अंकों की तेजी के साथ 28,179.08 के स्तर पर और निफ्टी 15.90 अंकों की तेजी के साथ 8,708.95 के स्तर पर बंद हुए हैं।
सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंक में
इंडेक्स की बात करें तो आईटी (1.43 फीसदी) और फार्मा (0.06 फीसदी) को छोड़ सभी सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंक (1.46 फीसदी) में देखने को मिली है। बैंक (0.49 फीसदी), ऑटो (0.86), फाइनेंशियल सर्विस (0.46 फीसदी), एफएमसीजी (0.11), मेटल (0.10 फीसदी), प्राइवेट बैंक (0.49 फीसदी) और रियल्टी (0.55 फीसदी) में हुई है। वहीं, मिडकैप (0.40 फीसदी) की कमजोरी और स्मॉलकैप (0.86 फीसदी) की तेजी के साथ बंद हुए हैं।
4.50 फीसदी से ज्यादा उछला ओएनजीसी का शेयर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 24 हरे निशान में और 27 गिरावट के कारोबार कर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी (4.54 फीसदी), बीपीसीएल (2.90 फीसदी), कोल इंडिया (2.62 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.56 फीसदी) और टाटामोटर्स (2.53 फीसदी) के शेयर्स में देखने को मिली है। वहीं, गिरावट आइडिया (3.50 फीसदी), विप्रो (3.02 फीसदी), एचसीएलटेक (2.49 फीसदी), एशियनपेंट (2.04 फीसदी) और जील (1.75 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
सेंसेक्स | 101.90 |
निफ्टी | 15.90 |
मिडकैप | 0.40 |
स्मॉलकैप | 0.86 |
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
निफ्टी बैंक | 0.49 |
निफ्टी ऑटो | 0.86 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस | (0.46 |
निफ्टी एफएमसीजी | 0.11 |
निफ्टी आईटी | -1.43 |
निफ्टी मेटल | 0.10 |
निफ्टी फार्मा | -0.06 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 1.46 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.49 |
निफ्टी रियल्टी | 0.55 |
दिग्गज शेयर्स | परिवर्तन (%) |
ओएनजीसी | 4.54 |
बीपीसीएल | 2.90 |
कोल इंडिया | 2.62 |
आईसीआईसीआई बैंक | 2.56 |
टाटामोटर्स | 2.53 |
गिरावट के शेयर्स | परिवर्तन (%) |
आइडिया | 3.50 |
विप्रो | 3.02 |
एचसीएलटेक | 2.49 |
एशियनपेंट | 2.04 |
जील | 1.75 |