चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालात के बीच रुपया कमजोर, 414 अंक गिरा सेंसेक्स
मुंबई। दुनियाभर के ज्यादातर शेयर बाजारों में कमजोर रुझान और रुपए की विनिमय दर घटने की वजह से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 414.13 अंक यानी 1.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 25480.84 पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान इसमें 435 अंकों तक गिरावट आई। यह 8 जुलाई के बाद सबसे ब़़डी एकदिनी गिरावट है। निफ्टी भी 118.70 अंक या 1.5 प्रतिशत गिरकर 7602.60 पर रहा। ट्रेडिंग के दौरान यह 7593.90 के स्तर तक आया, जो साढ़े तीन हफ्तों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है।
मुंबई। दुनियाभर के ज्यादातर शेयर बाजारों में कमजोर रुझान और रुपए की विनिमय दर घटने की वजह से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 414.13 अंक यानी 1.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 25480.84 पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान इसमें 435 अंकों तक गिरावट आई। यह 8 जुलाई के बाद सबसे ब़़डी एकदिनी गिरावट है। निफ्टी भी 118.70 अंक या 1.5 प्रतिशत गिरकर 7602.60 पर रहा। ट्रेडिंग के दौरान यह 7593.90 के स्तर तक आया, जो साढ़े तीन हफ्तों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करीब 1 प्रतिशत गिरावट आई।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 3 फीसद से ज्यादा गिरे। तेल एवं गैस, कैपिटल गुड्स और पावर शेयर 2 फीसद टूटे। हेल्थकेयर, आईटी, टेक्नोलॉजी, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और बैंक शेयरों की ट्रेडिंग 1.5-1 फीसद गिरावट पर बंद हुई।
ये शेयर ज्यादा गिरे
हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, सिप्ला, जिंदल स्टील, एचडीएफसी, गेल, सेसा स्टरलाइट, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एम एंड एम, ओएनजीसी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड में 4 प्रतिशत तक गिरावट आई।
इन शेयरों में तेजी
बैंक ऑफ बड़ौदा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों की ट्रेडिंग 2.5 प्रतिशत तक तेजी पर बंद हुई।
थोड़ी और गिरावट आशंका
तकनीकी पहलुओं पर गौर करने वाले विश्लेषकों के मुताबिक बाजार अहम सपोर्ट लेवल से नीचे आ गया है। इससे संकेत मिलता है कि आगामी कारोबारी सत्रों के दौरान थो़़डी और गिरावट आ सकती है।