कल रिकार्ड स्तर को छूने के बाद आज 45 अंकों की गिरावट से खुला सेंसेक्स
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसमें मैटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टर की अहम भूमिका रही। आज तीस शेयरों वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 45.
मुंबई। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसमें मैटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टर की अहम भूमिका रही। आज तीस शेयरों वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 45.92 अंकों की गिरावट के साथ 27273.93 अंकों पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.17 फीसद की रही। सोमवार को सेंसेक्स अपने अधिकतम स्तर पर 27319.85 अंकों तक पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मंगलवार को 15.10 अंकों की गिरावट के साथ 8158.80 पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.18 फीसद की रही। सोमवार को निफ्टी भी 8180.20 के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने के बाद सात अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।