गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 79 अंक लुढ़का
सेंसेक्स 79.84 अंकों की गिरावट के साथ 28,050.00 के स्तर और निफ्टी 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 8680.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.84 अंकों की गिरावट के साथ 28,050.00 के स्तर और निफ्टी 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 8680.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी में हुई
इंडेक्स की बात करें तो बैंक (0.42 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.60), मेटल (0.60 फीसदी), फार्मा (0.03 फीसदी), पीएसयू बैंक (0.77 फीसदी), प्राइवेट बैंक (0.37 फीसदी) की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं तेजी ऑटो (0.04 फीसदी), एफएमसीजी (0.25 फीसदी), आईटी (0.83), और रियल्टी (0.84) में देखने को मिल रही है। मिडकैप (0.21 फीसदी) और स्मॉलकैप (0.09 फीसदी) की बढ़त हुई है।
3 फीसदी से ज्यादा उछला एचसीलटेक का शेयर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार 14 शेयर्स हरे निशान में और 37 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी एचसीएलटेक (3.09 फीसदी), गेल (1.84 फीसदी), जील (1.34 फीसदी), इंफी (1.30 फीसदी) और टीसीएस (0.90 फीसदी) के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट रिलायंस (1.34 फीसदी), एचडीएफसी (1.33 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.29 फीसदी), हिंडाल्को (1.10 फीसदी), अंबूजासीमेंट (1.07 फीसदी) के शेयर्स में देखने को मिल रही है।
रुपया हुआ कमजोर
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 66.90 पर खुला है। जबकि, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 66.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
सेंसेक्स | 79.84 |
निफ्टी | 19.20 |
मिडकैप | 0.21 |
स्मॉलकैप | 0.09 |
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
निफ्टी बैंक | -0.42 |
निफ्टी ऑटो | 0.04 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस | -0.60 |
निफ्टी एफएमसीजी | 0.25 |
निफ्टी आईटी | 0.83 |
निफ्टी मेटल | -0.60 |
निफ्टी फार्मा | -0.03 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | -0.77 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | -0.37 |
निफ्टी रियल्टी | 0.84 |
दिग्गज शेयर्स | परिवर्तन (%) |
एचसीएलटेक | 3.09 |
गेल | 1.84 |
जील | 1.34 |
इंफी | 1.30 |
टीसीएस | 0.90 |
गिवराट वाले शेयर्स | परिवर्तन (%) |
रिलायंस | 1.34 |
एचडीएफसी | 1.33 |
एक्सिस बैंक | 1.29 |
हिंडाल्को | 1.10 |
अंबूजासीमेंट | 1.07 |