97 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
सेंसेक्स में आज पूरे कारोबारी दिन तेजी का रहा। बंद होते वक्त सेंसेक्स करीब 97.64 अंकों की तेजी पर बंद हुआ। वहीं तीस शेयरों वाला मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में भी बाजार के बंद होते समय तेजी का दौर कायम रहा और यह करीब 54.90 अंकों के उछाल पर बंद हुआ।
मुंबई। सेंसेक्स में आज पूरे कारोबारी दिन तेजी का रहा। बंद होते वक्त सेंसेक्स करीब 97.64 अंकों की तेजी पर बंद हुआ। वहीं तीस शेयरों वाला मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में भी बाजार के बंद होते समय तेजी का दौर कायम रहा और यह करीब 54.90 अंकों के उछाल पर बंद हुआ। बंद होते समय सेंसेक्स जहां 29,459 अंकाें पर था वहीं निफ्टी 8,956.75 पर था।
इससे पहले सुबह शेयर बाजार पर आम बजट का प्रभाव आज भी देखने को मिला। आज सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 209 अंकों की बढ़त के साथ 29571 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 63.80 अंकों की बढ़त के साथ 8,965.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 0.71 और निफ्टी में 0.73 की मजबूती दिखाई दी।