सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजन पर बाजार ने दिखाया भरोसा, सेंसेक्स 332 अंक चढ़ा

By Edited By:
Published: Wed, 04 Sep 2013 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

मुंबई। सीरिया संकट के चलते एक दिन पहले भरभराए बाजार ने बुधवार को नए गवर्नर रघुराम राजन पर भरोसा जताया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सीरिया संकट के चलते एक दिन पहले भरभराए बाजार ने बुधवार को नए गवर्नर रघुराम राजन पर भरोसा जताया। अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद में अंतर बैंक मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 67.08 पर बंद हुआ। कर्ज सस्ते होने की आस में निवेशकों ने जमकर लिवाली की तो बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 332.89 अंक यानी 1.83 फीसद उछलकर 18567.55 पर बंद हुआ। बीते दिन इसमें 651 अंक की भारी गिरावट आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.65 अंक चढ़कर 5448.10 पर बंद हुआ।

अर्थव्यवस्था की रफ्तार घटने और सीरिया पर अमेरिकी हमले के चलते मंगलवार को बाजार में निराशा का माहौल था। मगर बुधवार की सुबह आरबीआइ की ओर से ईसीबी नियमों में छूट देने की वजह से भी दलाल स्ट्रीट का कारोबारी माहौल बदला। इसके बाद निवेशकों में नए गवर्नर के आने के साथ ही सुधार के कदम उठाने और कर्ज सस्ता होने की उम्मीद में बंधी। उन्होंने राजन पर भरोसा जताते हुए बाजार में खरीदारी की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 18314.68 अंक पर खुला। नीचे में यह 18188.43 अंक तक गया। लिवाली के जोर से कारोबार के दौरान एक समय यह सूचकांक 18612.60 अंक की ऊंचाई छू गया।

इस दिन रीयल्टी के अलावा बीएसई के अन्य सभी सूचकांक बढ़त पर बंद हुए। मेटल, हेल्थकेयर, ऑटो और बैंकिंग कंपनियों से जुड़े शेयरों को लिवाली का ज्यादा लाभ मिला। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में एक को छोड़कर बाकी अन्य 29 के शेयरों में फायदा दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।